Hepatitis B in Hindi: एक खतरनाक साइलेंट बीमारी जानें इसके कारण, उपचार और कैसे बचें?

Hepatitis B in Hindi

Hepatitis B एक खतरनाक और फैलने वाली बीमारी है, जो हमारे लिवर को गंभीर नुकसान पहुंचा सकती है। यह वायरस शरीर में बिना किसी खास लक्षण के लंबे समय तक रह सकता है, जिससे इसका पता लगाना मुश्किल हो जाता है। विश्वभर में लाखों लोग इस संक्रमण से प्रभावित हैं, और भारत में भी इसका प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। इस ब्लॉग में हम जानेंगे कि Hepatitis B in Hindi: एक खतरनाक साइलेंट बीमारी जानें इसके कारण, उपचार और कैसे बचें? कैसे इसका टेस्ट किया जाता है? यदि आप इस बीमारी से बचाव और सही समय पर जांच के महत्व को समझना चाहते हैं, तो यह जानकारी आपके लिए बेहद जरूरी है।

हेपेटाइटिस बी क्या है? (Hepatitis B in Hindi)

हेपेटाइटिस बी एक गंभीर और संक्रामक बीमारी है यह बीमारी Hepatitis B Virus (HBV) के कारण होती है। जब यह वायरस शरीर में प्रवेश करता है तो यह धीरे-धीरे लिवर को नुकसान पहुंचाने लगता है। कई बार यह संक्रमण कुछ ही हफ्तों में ठीक हो जाता है जिसे Acute Hepatitis B कहते हैं, लेकिन कुछ मामलों में यह बीमारी लंबे समय तक बनी रहती है और Cronic Hepatitis B बन जाती है। यह लिवर को स्थायी नुकसान पहुंचा सकती है जिससे लिवर सिरोसिस, लिवर फेल्योर, या लिवर कैंसर भी हो सकता है।

वैश्विक डाटा 

2022 में विश्वभर में Hepatitis B के 2.54 करोड़ और Hepatitis C के 50 मिलियन 50 लाख केस थे। हर साल हेपेटाइटिस से लगभग 13 लाख लोगों की मौत होती है। इनमें से 83% मौतें Hepatitis B और 17% Hepatitis C के कारण होती हैं। हर दिन लगभग 3,500 लोग दुनिया में इस संक्रमण की वजह से मरते हैं

2022 में भारत में लगभग 50,000 नए hepatitis B और 1.4 लाख नए hepatitis C मामलों की पुष्टि हुई। इन संक्रमणों के कारण उस वर्ष लगभग 1.23 लाख लोगों की मौत हुई। राष्ट्रीय रिपोर्ट के अनुसार:

  • hepatitis B से लगभग 98,305 मौतें
  • hepatitis C से लगभग 26,206 मौतें

WHO की नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार, भारत में 2022 तक लगभग 29.8 मिलियन (2.98 करोड़) लोग Hepatitis B के संक्रमण से प्रभावित हैं। यदि हम Hepatitis C को मिलाएँ तो कुल संक्रमितों की संख्या 3.5 करोड़ (35 मिलियन) हो जाती है, लेकिन B अकेले ही 2.98 करोड़ है

हेपेटाइटिस बी के कारण

यह बीमारी खून, वीर्य, या शरीर के अन्य तरल पदार्थों के संपर्क में आने से फैलती है। मुख्य कारण हैं: संक्रमित व्यक्ति से रक्त संक्रमण (जैसे इंजेक्शन, सुई, टैटू, आदि से),असुरक्षित यौन संबंध, मां से बच्चे में (गर्भावस्था या जन्म के समय),संक्रमित ब्लड या अंग का प्रत्यारोपण से भी यह फैलता है।

हेपेटाइटिस बी के लक्षण

कुछ लोगों को कोई लक्षण नहीं दिखते, लेकिन सामान्य लक्षण ये हो सकते हैं:

  • थकान और कमजोरी
  • पेट दर्द (खासकर दाहिने हिस्से में)
  • भूख न लगना
  • जी मिचलाना या उल्टी
  • आंखों और त्वचा में पीलापन (पीलिया)
  • गहरे रंग का पेशाब

Urinary Tract Infection in Hindi: मूत्र मार्ग संक्रमण क्या है? कारण,लक्षण,सावधानियाँ

हेपेटाइटिस बी टेस्ट कैसे किया जाता है?

Hepatitis B एक खतरनाक वायरस है। इसकी पहचान समय पर करना बहुत जरूरी होता है ताकि इलाज जल्दी शुरू हो सके। हेपेटाइटिस बी का पता लगाने के लिए खून की जांच (Blood Test) की जाती है।

  1. HBsAg (Hepatitis B surface antigen) टेस्ट: यह सबसे सामान्य टेस्ट है। अगर यह पॉजिटिव आता है, तो इसका मतलब है कि व्यक्ति को हेपेटाइटिस बी का संक्रमण है। यह टेस्ट बताता है कि वायरस शरीर में मौजूद है या नहीं।
  2. Anti-HBs (Hepatitis B surface antibody) टेस्ट: यह टेस्ट दिखाता है कि व्यक्ति को हेपेटाइटिस बी से बचाव के लिए एंटीबॉडी हैं या नहीं। इसका मतलब है कि व्यक्ति को पहले संक्रमण हो चुका  है या उसने वैक्सीन ली है।
  3. Anti-HBc (Hepatitis B core antibody) टेस्ट: यह टेस्ट यह पता लगाने में मदद करता है कि व्यक्ति को पहले कभी संक्रमण हुआ था या नहीं। यह टेस्ट पुराने संक्रमण (Past Infection) की जानकारी देता है।
  4. HBV DNA टेस्ट: यह एक एडवांस टेस्ट होता है जो वायरस की सक्रियता (Active Infection) को मापता है। इससे पता चलता है कि वायरस शरीर में कितनी मात्रा में है और वह कितनी तेजी से बढ़ रहा है।इलाज शुरू करने से पहले यह टेस्ट मदद करता है।

ADHD क्या है? लक्षण, कारण और इलाज की पूरी जानकारी। 

कब टेस्ट कराना चाहिए?

  • आप किसी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए हों!
  • आपने ब्लड ट्रांसफ्यूजन कराया हो।
  • आपके घर में किसी को हेपेटाइटिस बी का संक्रमण हो
  • आप डॉक्टर या नर्स जैसे हेल्थकेयर पेशे में हों
  • कोई लक्षण जैसे पीलिया, थकावट, पेट दर्द, भूख न लगना आदि।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल:

1. Hepatitis B कितने प्रकार का होता है?

उत्तर: हेपेटाइटिस बी मुख्यतः दो प्रकार का होता है: Acute Hepatitis B और Chronic Hepatitis B। Acute कुछ हफ्तों में ठीक हो सकता है, जबकि Chronic लंबे समय तक रहता है।

2. क्या Hepatitis B का इलाज संभव है?

उत्तर: Chronic Hepatitis B का पूरी तरह इलाज नहीं होता, लेकिन नियमित इलाज और दवाइयों से इसे नियंत्रित किया जा सकता है।

3.क्या Hepatitis B से बचाव संभव है?

उत्तर: हां, वैक्सीन लगवाकर और सुरक्षित जीवनशैली अपनाकर हेपेटाइटिस बी से पूरी तरह बचाव संभव है।

4.Hepatitis B का टेस्ट कब कराना चाहिए?

उत्तर: यदि आप संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए हों, लक्षण हों या हेल्थकेयर प्रोफेशन में हों तो आपको टेस्ट कराना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *