Site icon Medical News Hindi

How to Remove Pimples Naturally and Permanently: प्राकृतिक रूप से पिंपल्स हटाने के आसान और स्थायी उपाय

How to Remove Pimples Naturally and Permanently

प्राकृतिक रूप से पिंपल्स हटाने के आसान और स्थायी उपाय

दोस्तों क्या आप भी बार-बार होने वाले पिंपल्स से परेशान हैं? क्या आपको हर बार कोई क्रीम या ट्रीटमेंट ट्राई करने के बाद भी नतीजा नही मिल रहा है? पिंपल्स सिर्फ आपकी स्किन की नही बल्कि आपके कॉन्फिडेंस को भी कम करता है तो आपको बिलकुल भी चिंता करने की जरुरत नही है क्योकिं प्राकृतिक रूप से पिंपल्स हटाने के आसान और स्थायी उपायके बारे में इस आर्टिकल में आपको बताने वाले है कि कैसे बिना किसी महंगी क्रीम या दवा के नैचुरल तरीके से पिंपल्स को हमेशा के लिए हटाया जा सकता है।

तो चलिए जानते है How to Remove Pimples Naturally and Permanently: प्राकृतिक रूप से पिंपल्स हटाने के आसान और स्थायी उपाय के बारे में!

पिंपल्स का प्राकृतिक उपचार (Natural Remedies to Remove Pimples)

पिंपल को ठीक करने के लिए मार्केट में एलोपैथी और आयुर्वेदिक उत्पाद उपलब्ध है लेकिन इसके साथ साथ प्राकृतिक उपचार को भी नजरंदाज नही कर सकते है क्यों की इस उपचार से पिंपल्स को बिना साइड इफ़ेक्ट के स्थायी रूप से ठीक किया जा सकता है। आइये जानते हैं कुछ बेहतरीन प्राकृतिक उपचार जो पिंपल्स को जड़ से ख़त्म कर सकते हैं।

1.नींबू और शहद का मिश्रण:

नींबू में प्राकृतिक रूप से सिट्रिक एसिड होता है जो त्वचा के बैक्टीरिया को ख़त्म कर देता है और शहद त्वचा को नरम और मॉइस्चराइज़ करता है और इंफ्लेमेशन को कम करता है।

कैसे करे इस्तेमाल?

1 चम्मच नींबू का रस और 1 चम्मच शहद मिलाएं इस मिश्रण को 15 मिनट के लिए चहरे पर लगाये फिर गुनगुने पानी से धों ले। इस उपाय को हप्ते में 2-3 बार अजमाया जा सकता है।

(ध्यान दें: अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है या उपयोग के बाद नार्मल से ज्यादा जलन हो रही है तो आपको इस उपाय को नही करना चाहिए)

इसे भी पढ़ें:-Homeopathic Medicine for UTI: यूटीआई के लिए होम्योपैथिक उपचार: प्रभावी दवाइयाँ और सुझाव।

2.एलोवेरा:

एलोवेरा में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो पिंपल्स को जल्दी सूखने में मदद करते हैं। यह त्वचा को ठंडक देता है और दाग-धब्बों को मिटने में मदद करता है। एलोवेरा का जेल बनाकर आप स्टोर करके भी रख सकते है।

कैसे करें इस्तेमाल?

ताजा एलोवेरा का जेल निकालकर सीधे पिंपल्स और चेहरे पर लगाकर 20 मिनट तक छोड़ दे फिर चहरे को नार्मल पानी से धो लें। इसे रोजाना लगाने से पिंपल्स और चेहरे का दाग जल्दी ठीक होने लगता है।

3.हल्दी और चंदन:

हल्दी में एंटीबायोटिक और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो बैक्टीरिया को खत्म करते हैं। चंदन त्वचा को ठंडक देता है और पिंपल्स के दाग को कम करता है। हल्दी और चन्दन का मिश्रण पिंपल्स को हटाने के साथ साथ चेहरे में निखार भी लाता है।

कैसे इस्तेमाल करें?

1 चम्मच हल्दी और 1 चम्मच चंदन पाउडर में गुलाब जल मिलाकर पेस्ट बनाएं। इसे चेहरे पर 15-20 मिनट तक लगाकर रखें। सूखने के बाद हल्के गुनगुने पानी से धो लें।

4.मुल्तानी मिट्टी फेस पैक:

मुल्तानी मिटटी एक औषधीय मिट्टी है,इसका इस्तेमाल त्वचा और बालो के लिए भी किया जाता है। मुल्तानी मिट्टी के बहुत सारे फायदे है मुहासें,पिंपल और उसके दाग को कम करती है। यह त्वचा की टैनिंग और पिगमेंटेशन को कम करती है। मुल्तानी मिट्टी अतिरिक्त तेल को सोख लेती है और रोमछिद्रों को साफ करती है। यह त्वचा को ठंडक देकर पिंपल्स की सूजन को कम करती है।

कैसे इस्तेमाल करें?

2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी में गुलाब जल या एलोवेरा जेल मिलाएं। इसे चेहरे पर लगाकर 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें। सूखने के बाद हल्के गुनगुने पानी से धो लें। हफ्ते में 2-3 बार इसका इस्तेमाल करें।

5.गुलाब जल:

गुलाब जल गुलाब की पंखुड़ियों से बना सुंगंधित पानी होता है। गुलाब जल त्वचा को ठंडक देता है और टोनर की तरह काम करता है। त्वचा में सुजन को कम करता है, त्वचा को बक्टिरिया से बचाता है त्वचा में ब्लड सर्कुलेशन को बढाता है इसका उपयोग करके स्किन से मेकअप और गन्दगी को आसानी से साफ किया जा सकता है बिना स्किन को डैमेज करे।

कैसे इस्तेमाल करें?

1 चम्मच गुलाब जल, इसे कॉटन पैड की मदद से चेहरे पर लगाएं। 10-15 मिनट बाद चेहरा धो लें। इसे हफ्ते में 3-4 बार इस्तेमाल करें।

इसे भी पढ़ें:-Moisturizer for Acne Prone Skin: एक्ने-प्रोन स्किन के लिए बेस्ट मॉइस्चराइजर: कौन सा सही है और कैसे लगायें?

पिंपल्स से छुटकारा पाने के लिए आपको महंगी क्रीम या ट्रीटमेंट की जरूरत नहीं है। ये प्राकृतिक उपाय आपकी त्वचा को बिना किसी साइड इफेक्ट के हेल्दी और बेदाग बना सकते हैं। अगर आप इन उपायों को नियमित रूप से अपनाएंगे और अपनी डाइट व स्किन केयर का ध्यान रखेंगे, तो पिंपल्स हमेशा के लिए गायब हो सकते हैं।

अब आपकी बारी! इनमें से कौन सा उपाय आपको सबसे ज्यादा पसंद आया? या फिर आपने पहले कोई नैचुरल तरीका अपनाया है? नीचे कमेंट में बताएं!

निष्कर्ष (Conclusion)

पिंपल्स एक आम स्किन प्रॉब्लम है, लेकिन इसे सही देखभाल और प्राकृतिक उपायों से आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है। नींबू, शहद, एलोवेरा, हल्दी, मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल जैसे घरेलू नुस्खे न केवल पिंपल्स को तेजी से खत्म करते हैं, बल्कि त्वचा को अंदर से पोषण भी देते हैं।

हालांकि, सिर्फ बाहरी उपायों से ही पिंपल्स को पूरी तरह हटाना संभव नहीं है। संतुलित आहार, पर्याप्त पानी, सही स्किन केयर रूटीन और तनाव मुक्त जीवनशैली भी उतने ही जरूरी हैं। अगर आप इन प्राकृतिक तरीकों को अपनाते हैं और धैर्य रखते हैं तो कुछ ही हफ्तों में आपकी त्वचा साफ, स्वस्थ और ग्लोइंग बन सकती है।

Exit mobile version