Site icon Medical News Hindi

कमर दर्द क्यों होता है? Kamar Dard kyu hota hai जानें इसके प्रमुख कारण

कमर दर्द क्यों होता है? Kamar Dard kyu hota hai जानें इसके प्रमुख कारण

कमर दर्द क्यों होता है? Kamar Dard kyu hota hai

दोस्तों आजकल की भागती दौडती जिन्दगी में कमर दर्द एक आम समस्या है जो आज के समय में किसी भी उम्र के व्यक्ति को प्रभावित कर सकती है। यह समस्या हल्के दर्द से शुरू होकर गंभीर स्थिति का भी कारण बन सकता है। जिससे रोजमर्रा की भी जिन्दगी प्रभावित होती है।

आधुनिक जीवनशैली में लंबे समय तक बैठकर काम करना, शारीरिक गतिविधियों की कमी और गलत तरीके से सोने के वजह से कमर दर्द की समस्या तेजी से बढ़ रही है। इसके अलावा बढती उम्र,मोटापा,फिजिकल एक्टिविटी की कमी,हड्डी सम्बन्धी समस्याएं भी इसके मुख्य कारणों में शामिल है। इस ब्लॉग में आप जानेगें की Kamar Dard kyu hota hai.

कमर दर्द के प्रमुख कारण

  1. गलत तरीका (Poor Posture): लंबे समय तक गलत तरीके से बैठने या खड़े रहने से कमर पर दबाव बढ़ता है, जिससे दर्द हो सकता है।
  2. मांसपेशियों में खिंचाव (Muscle Strain): अचानक भारी वजन उठाने या गलत तरीके से झुकने से मांसपेशियों में खिंचाव हो सकता है।जिसके वजह से कभी-कभी कमर में मोच भी आ जाता है।
  3. रीढ़ की हड्डी की समस्याएं (Spinal Issues): हर्नियेटेड डिस्क, स्पॉन्डिलाइटिस, स्लिप डिस्क जैसी समस्याएं कमर दर्द का कारण बन सकती हैं। यह समस्याओं को नजरअंदाज करने से गंभीर समस्याओं का कारण बन सकता है।
  4. मोटापा (Obesity): अधिक वजन के कारण कमर पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है, जिससे दर्द हो सकता है।
  5. लाइफस्टाइल (Sedentary Lifestyle): लगातार बैठकर काम करने और शारीरिक गतिविधियों की कमी से कमर की मांसपेशियां कमजोर हो जाती हैं।
  6. गर्भावस्था (Pregnancy): महिलाओं में गर्भावस्था के दौरान वजन बढ़ने और हार्मोनल बदलाव के कारण कमर दर्द हो सकता है। यह समस्या अस्थाई होता है
  7. कैल्शियम और विटामिन डी की कमी: जैसे–जैसे उम्र बढती जाती है शरीर की हड्डियों में  कमजोरी भी कमर दर्द का एक प्रमुख कारण हो सकती है।

इसे भी पढ़ें:-औजार मोटा और लंबा करने की दवा पतंजलि – सच क्या है?

कमर दर्द से बचाव के उपाय

  1. सही मुद्रा अपनाएं: बैठते और खड़े होते समय कमर को सीधा रखें।
  2. व्यायाम करें: योग और स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज से कमर की मांसपेशियां मजबूत होती हैं।
  3. भारी वजन सही तरीके से उठाएं: झुककर न उठाएं, बल्कि घुटनों को मोड़कर वजन उठाएं।
  4. आराम करें: ज्यादा मेहनत वाले काम के बाद उचित आराम लें।
  5. सही गद्दे और तकिए का उपयोग करें: अच्छी क्वालिटी के गद्दे और तकिए से रीढ़ की हड्डी को सपोर्ट मिलता है।
  6. वजन नियंत्रित रखें: संतुलित आहार और व्यायाम से वजन बढ़ने से बचें।
  7. गर्म या ठंडी सिकाई करें: दर्द होने पर गर्म या ठंडे पैक से सिकाई करने से आराम मिलता है।
  8. दर्द ज्यादा हो तो डॉक्टर से सलाह लें: अगर दर्द लंबे समय तक बना रहता है तो विशेषज्ञ से संपर्क करें।

निष्कर्ष

कमर दर्द एक आम समस्या है जसी-जैसे उम्र बढती जाती है लोगो में यह कमर दर्द की समस्या बढ़ने लगती है लेकिन सही देखभाल और जीवनशैली में बदलाव से इसे रोका जा सकता है। यदि दर्द लगातार बना रहे तो उचित चिकित्सा परामर्श अवश्य लें।

Exit mobile version